फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के लिए जारी किया गया नंबर नहीं हुआ शुरू तो सामाजिक कार्यकर्ता ने ट्विटर पर शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। अपराधों की रोकथाम के लिए जारी 90530-52105 नंबर पर व्हाट्सएप नहीं चल रहा था। शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ट्विटर पर सीएम से शिकायत की। इसके बाद एसपी की ओर से इस नंबर पर व्हाट्सएप चला दिया गया। बता दें कि पुलिस ने एक सप्ताह पहले नशा तस्करी, अवैध हथियार रखने, देह व्यापार, जुआ, सट्टेबाजी समेत किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना देने के लिए यह नंबर जारी किया था। पुलिस का दावा है कि सूचना मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई होगी और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इस नंबर पर कैथल जिले में होने वाले किसी भी अवैध व गैर कानूनी कार्य की सूचना व्हाट्सएप संदेश या टेक्स्ट मैसेज के द्वारा ही लोग दे सकेंगे। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और गुप्त सूचना देने वाले को पुलिस किसी प्रकार से तंग नहीं करेगी। इस नंबर पर अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, देह व्यापार, जुआ अवैध धंधों की जानकारी पुलिस को दी जा सकती है। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि व्हाट्सएप नंबर को शुरू करवा दिया गया है। अब लोग इस पर संदेश व वाट्सएप के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें