फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बताकर व्यक्ति से 24 हजार 299 रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
तितरम थाना क्षेत्र में खुद को गांव के मंदिर का बाबा बताकर व्यक्ति से 24 हजार 299 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव जाखौली निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके बड़े भाई रिंकू के पास 6 जून को अज्ञात नंबर से फोन आया कि जो खुद को गांव जाखौली में शिव मंदिर का बाबा बता रहा था। आरोपी ने कहा कि वह गुरुग्राम में है। वह उसे कुछ रुपये गुगल पे के माध्यम से पैसे भेज रहा है। इसके लिए अपना गुगल-पे नंबर बता दो। इसके बाद खुद गांव में आकर ले लेगा। बाबा ने उसकी बात एक अन्य व्यक्ति से करवाई। इस दौरान व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड के हिसाब से पैसे भेजने की बात कही। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने पीड़ित को तब तक गुगल-पे चालू रखने को कहा। पीड़ित ने बताया कि उसके गुगल-पे पर 1 रुपया आया। इसके 10 मिनट बाद उसके बैंक खाते से 24 हजार 299 रुपये निकले मिले। पीड़ित ने जब यह बात उस व्यक्ति को बताई तो उन्होंने कहा कि ये राशि स्थगित हो गई है। इसके बाद आरोपी ने उससे एटीएम कार्ड का नंबर मांगा। जिसमें बैंक खाते से निकले हुए रुपयों को 24 घंटे में वापस करने की बात कही। इसके बाद उक्त व्यक्ति से फोन से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद पीड़ित ने गांव के शिव मंदिर में जाकर पता किया तो बाबा मंदिर में मिला। पीड़ित ने बताया किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाबा का नाम बताकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एएसआई अजमेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें