फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत करवाया कुआं पूजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। गांव खरकड़ा और खरौदी और थेह बुटाना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत कुआं पूजन की गतिविधि करवाई गई। इस दौरान गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। गांव की सभी कार्यकर्ताओं ने आंगनवाड़ी में महिलाओं ने कन्या भ्रूण हत्या जैसी समस्या और लिंग भेद को खत्म करने के लिए समझाया व ऐसा करने वाले महिलाओं या परिवार की सूचना पेटी के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र में देने को कहा।
विज्ञापन

इस दौरान गांव की सुपरवाइजर दीप्ति ने महिलाओं की बैठक लेकर गांव भूना की महिलाओं को लड़के और लड़की में भेदभाव ना करने को कहा व लड़कियों को भी लड़कों के जैसे आगे बढ़ने के लिए मौका देने के लिए कहा। लड़कियों को पढ़ाने लिखाने तथा अपनी लड़कियों की शादी 18 वर्ष से पूर्व ना करने के लिए आह्वान किया। यह सभी बातें माताओं को समझाई गई व कन्या के जन्म पर कुआं पूजन करवाया गया। इस दौरान गांव की महिला पंच व आशा कर्मी उपस्थित रहीं। भुना गांव की निर्मल कौर और खरोदी गांव की मुकेश, थेह बुटाना गांव की कर्मजीत कौर द्वारा यह कार्यक्रम अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्र में करवाए गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें