फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाजपा एससी मोर्चा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष किया स्वागत

विज्ञापन
कपिल कमल में अध्यक्ष का स्वागत करते स्थानीय नेता। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। भारतीय जनता पार्टी कैथल जिला कार्यालय कपिल कमल में नव नियुक्त भाजपा हरियाणा एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा एससी मोर्चा कैथल के जिला अध्यक्ष सलींद्र वाल्मीकि ने की। कार्यक्रम में कैथल भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी एवं हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष अजय खुंडिया ने इस दौरान कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता को समान सम्मान और अवसर दिया जाता है। एससी मोर्चा पार्टी की नीतियों एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आगामी समय में एससी मोर्चा को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने के लिए प्रभावी तरीके से कार्य किया जाएगा। कार्यक्रम में रेखा रानी, जंगीर सिसला व मुनीश शर्मा, हिमांशु गोयल एडवोकेट, जसवंत पठानिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें