फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रोलबॉल स्केटिंग के विजेताओं का स्वागत

Wed, 20 Nov 2024 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। हिसार के डीपीएस स्कूल में हुई राज्य स्तरीय रोलबॉल स्केटिंग चैंपियनशिप में कैथल के पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों की टीम ने बेहतर खेल प्रदर्शन कर तीसरा स्थान हासिल किया व कांस्य पदक के साथ ट्राफी जीती। विजेता खिलाड़ियों के कैथल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

टीम की इस जीत पर खेल प्रमियों में खुशी की लहर है। स्वागत करने वालों प्रधान सुनील गिरधर व रोलबॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया व एसोसिएशन हरियाणा के जनरल सेकेट्री रणबीर सिंह आदि शामिल रहे। सभी ने उनका जोरदार स्वागत किया व मिठाई खिलाकर सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


टीम कोच प्रिंस मलिक व टीम मैनेजर मुस्कान सैनी ने बताया कि हिसार के डीपीएस स्कूल में 16 व 17 नवंबर को को राज्य स्तरीय रोलबॉल स्केटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता हुई थी। इसमें हरियाणा के 14 जिलों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया था वहीं कैथल के अंडर 17 आयु वर्ग के 12 पुरुष खिलाड़ियों की टीम में भाग लिया ओर बेहतर खेल प्रदर्शन दिखाया।

कैथल टीम ने पहला मुकाबले में भिवानी की टीम को 4-0 से हराया, दूसरे मुकाबले में कैथल टीम ने सिरसा की टीम को 8-0 से हराया, तीसरे मुकाबले में कैथल टीम ने गुरुग्राम को 5-0 से हराया। ओर सेमीफाइनल मुकाबले सोनीपत की टीम से 2-1 से तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


मुकाबलों में टीम के तनिष्क राणा, प्रघुम्र मिगलानी, कैप्टन मयंक, शिवांक देशवाल, शिवान, कुशल, जश्रदीप, देव गुरनूर, तनमयने टीम भावना से बेहतरीन खेल दिखाया और कांस्य पदक जीता। इस अवसर पर कोच नवीन, लक्ष्य व कौशल ने सभी विजेता खिलाड़ियों की टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें