फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 200 ग्राम अधिक की जा रही थी तौलाई, आढ़ती का लाइसेंस सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल की नई अनाज मंडी में बुधवार को धान की सरकारी खरीद के दौरान किसानों को चूना लगाने का मामला सामने आया है। नियमों के खिलाफ जाकर निर्धारित वजन से अधिक धान की तौलाई करने के आरोप में मार्केट कमेटी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित फर्म लक्ष्मण दास सुभाष कुमार का आढ़त का लाइसेंस दो दिन के लिए तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी में धान बेचने आए किसानों को आढ़ती की तौलाई पर संदेह हुआ था। इसके बाद जब किसानों ने मौके पर खुद सतर्कता बरती, तो खुलासा हुआ। किसानों का आरोप है कि आढ़ती की ओर से प्रत्येक बोरी के निर्धारित वजन से करीब 200 ग्राम अधिक धान तौला जा रहा था। किसानों ने मौके पर ही इस बात का कड़ा विरोध किया, जिसके कारण मंडी में विवाद की स्थिति बनी रही। किसानों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि नियमों की धज्जी उड़ाकर उन्हें सरेआम वित्तीय नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

कैथल नई मंडी के सुपरवाइजर बलबीर पूनिया ने बताया कि मौके पर जाकर तौल कराया गया था। इसमें करीब 200 ग्राम की गड़बड़ मिली। लक्ष्मण दास सुभाष कुमार नाम की आढ़त दुकान का लाइसेंस अगले दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें