फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बदल सकता है मौसम, अंधड़ की जताई आशंका

Thu, 15 Aug 2024 03:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में बुधवार को फिर से मौसम में हुए बदलाव के बाद तापमान में वृद्धि हुई। बीते दिन के मुकाबले बुधवार को तापमान 3 डिग्री अधिक रहा। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि वीरवार को मौसम बदल सकता है। आंधी-पानी की आशंका जताई गई है।

गौरतलब है कि मंगलवार को शाम के समय में शहर में बारिश हुई थी। जिसके बाद से वातावरण में बदलाव आ गया था। परंतु बुधवार सुबह से मौसम में बदलाव के बाद से दिन के समय उमस भरी गर्मी रही। उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर हो रहे थे। बाद दोपहर आसमान में बादल तो छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत बुधवार का जिले में बारिश की संभावनाएं जताई गई थी। लेकिन मौसम विभाग के अनुमान धरे के धरे रह गए।

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जबकि मंगलवार को अधिकतम पारा 32.2 और न्यूनतम पारा 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही है।
विज्ञापन


दूसरी ओर बदलते मौसम से मौसमी बीमारों के लोग शिकार हो रहे हैं। जिला नागरिक अस्पताल के डॉ. आरडी चावला ने मौसम में बदलाव पर लोगों को सुझाव देते हुए कहा कि बुजुर्गाें व छोटे बच्चों को उल्टी या दस्त लगने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें