फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मौसम पलटा, उमसभरी गर्मी से लोग परेशान

Fri, 25 Jul 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। वीरवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने दिनभर में 80 से 90 प्रतिशत तक बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिन चढ़ते ही आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकली। उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर पसीने से तर-बतर नजर आए।

वीरवार को अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून की गतिविधियों में सुस्ती के चलते बादलों की उपस्थिति कम हो गई है। शहर के विभिन्न हिस्सों में लोग गर्मी और उमस से परेशान दिखे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए बादल छाए, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


आने वाले दिनों में बारिश की उम्मीद ः मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह में बारिश की संभावनाएं बनी हुई हैं। विशेष रूप से 27 और 28 जुलाई को तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


सब्जियों और फलों पर असर की आशंका ः कृषि विज्ञान केंद्र, कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम के इस अस्थिर स्वभाव का असर सब्जियों और फलों के दामों पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि बारिश में देरी या असमान वितरण के कारण सब्जियों का महंगा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें