फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बदला मौसम, बारिश के आसार

Thu, 29 Aug 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बुधवार को फिर से मौसम में बदलाव हुआ और दोपहर के समय कुछ देर तक हल्की बारिश हुई। हालांकि सुबह के समय गर्मी ने लोगों को परेशान किया था। वहीं, मंगलवार देर रात जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगे तेज बारिश के आसार हैं।

मंगलवार रात की बारिश के कारण शहर की सड़कों व कॉलोनियों के पार्क में पानी भर गया। बुधवार सुबह के समय धूप निकली शुरू हो गई। धूप के साथ साथ तापमान भी बढ़ने लगा और उमस व गर्मी ने भी लोगों को सताना शुरू कर दिया। उमस व गर्मी से लोग पसीना व चिपचिपाहट के कारण परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन


हालांकि दोपहर को एक बार आसमान में काले बादल छा गए, लेकिन सिर्फ फुहार सी ही आई। दोपहर से लेकर शाम तक लोगों को गर्मी से राहत नही मिली। मौसम विभाग ने दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन अनुमान अनुसार बारिश नही हुई। बुधवार को हवा की रफ्तार आठ किलोमीटर प्रति घंटा रही।

दिन के समय का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। जो बीते दिन के मुकाबले एक डिग्री कम था। बारिश न होने कारण गर्मी बरकरार थी। मौसम विभाग के अनुसार हवा में नमी का स्तर 65 से 89 प्रतिशत तक रहा।

कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार का बादल छाए रह सकते है। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तेज हवाएं चल सकती है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहा सकता है। 30 से 31 अगस्त तक हल्की बारिश रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से तेज हवाएं चलेंगी। बादल छाए रह सकते है। अधिकतम तापमान 34 से 36 और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री तक रह सकता है। इसके साथ ही एक से दो सितंबर को आंशिक बादल रहेंगे। हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है अधिकतम तापमान 36 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें