फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भारतीय किसान संघ की जिला कार्यकारिणी गठित

Thu, 29 Aug 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। शहर की अग्रसेन धर्मशाला में बुधवार को भारतीय किसान संघ की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्य तौर पर प्रांत के सामाजिक सदभाव प्रमुख नरेंद्र जिंदल ने की। बैठक में जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष जगदीश खुराना ने की।

कार्यकारिणी में जिला के प्रत्येक ब्लॉक के गांव से सदस्य व पदाधिकारियों का चुनाव किया। इसमें मुख्य तौर पर भाकिस के प्रांत मंत्री गुल्तान सिंह नैन, प्रदेश प्रवक्ता रणदीप सिंह आर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसमें जिला अध्यक्ष पालाराम, जिला उपाध्यक्ष श्रीराम मोहना, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण करोडा, जिला उपाध्यक्ष शीशपाल मलिक, जिला सहमंत्री नरेंद्र चंदलाना, नरेश कयोड़क गौ सेवा प्रमुख एवं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

इसी प्रका मगर सिंह दयोरा को गन्ना आयाम प्रमुख, कप्तान सिंह फरल जैविक प्रमुख, जसविंदर सिरटा जिला युवा प्रमुख, सुखविंदर फतेहपुर युवा जिला मंत्री, शीशपाल बरोट युवा सहमंत्री, सुरेंद्र करोड़ युवा सहमंत्री और दीपक वालिया को पुंडरी खंड मीडिया प्रमुख बनाया गया।

इसके अलावा रणधीर धौंस, अनिल कुमार सिरटा, महावीर धोस, तेलु राम रमणा, विक्रम कयोडक, अजमेर बलवंती को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इस दौरान पुंडरी खंड अध्यक्ष शीशपाल म्योली, ईश्वर म्योली, कैथल के खंड अध्यक्ष सूरजभान ग्योंग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वहीं, घोषणा के बाद भाकिस के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी और सदस्यों ने जिला उपायुक्त को मुख्य सचिव हरियाणा सरकार के नाम एक ज्ञापन पत्र विभिन्न मांगों को लेकर सौंपा। जिसमें मांग की कि 15 सितंबर से मंडियों में धान की सरकारी खरीद शुरू की जाए, सरसों और गेहूं की बिजाई को देखते हुए समय से पहले डीएपी खाद की पूर्ति निश्चित की जाए, किसानों के लिए बिजली के लंबित कनेक्शन को चालू किया जाए, समय रहते सभी राइस मिलों में फिजिकल वेरिफिकेशन भौतिक निरीक्षण किया जाए व अन्य मांग शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें