फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार रहा सबसे गर्म दिन

Sun, 16 Apr 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
गर्मी में लोगों का जीना हुआ मुहाल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिछले तीन दिन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों का गर्मी के कारण जीना मुहाल हो चुका है। लगातार बढ़ रही गर्मी व समय से पहले ही लू चलने के कारण दिनभर लोगों को कठिनाइयां हो रही है। गर्मी के कारण छात्राओं को मुंह पर चुनरी ढककर या साथ में छाता लेकर गर्मी के प्रकोप से बचने का प्रयास किया जाता है। शनिवार को गर्मी ने पिछले तीन दिनों का रिकार्ड तोड़ा।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक चंद्रशेखर डागर ने बताया कि पिछले तीन दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान 3 से 4 सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 सेल्सियस डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 सेल्सियस डिग्री रहा है। डागर ने कहा कि अभी 19 मार्च तक इसी क्रम में गर्मी रहने की संभावना है। 20 अप्रैल के बाद तापमान में गिरावट हो सकती है।

शीतल पेय की बढ़ी मांग
गर्मी के प्रकोप के चलते शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए जूस व शिकंजी का सहारा ले रहे हैं।

बैसाखी के साथ ही गर्मी के तेवर दिखने लगे
राजौंद। अप्रैल माह में बैसाखी के साथ ही गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं। गर्मी मई के अंत व जून में देखने को मिलते थे वही अप्रैल में है। गेहूं कटाई का सीजन होने के बावजूद भी दोपहर को बाजार व सडक़ सुनसान हो जाते है। अगर कोई निकलता भी है तो गर्मी से बचने के लिए अपने चेहरे को कपड़ों में ढांपे हुए दिखाई देता है। इस बार पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी को देखकर सभी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें