फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग स्थल बना पिहोवा चौक

Sun, 16 Apr 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
सडक़ के बीच तक खड़े किए जाते हैं वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर का सबसे व्यस्त पिहोवा चौक आजकल पार्किंग स्थल बन गया है। यहां प्राइवेट बैंक, अस्पताल व अन्य प्रतिष्ठानों के कारण एक साइड की आधी से ज्यादा सड़क पर बाइक व गाड़ियों के कारण रास्ता अवरुद्ध रहता है। ऐसा नहीं है कि किसी को इस बात की जानकारी नहीं है। यहां से दिन भर राजनेता, अधिकारी व संबंधित विभागों के जिम्मेदार अधिकारी भी गुजरते हैं। लेकिन कोई भी इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


प्राइवेट बैंक, अस्पताल व अन्य प्रतिष्ठानों से बिगाड़ दी है सूरत
पिहोवा चौक से करनाल रोड की ओर जाते समय एक बड़ा प्राइवेट बैंक, अस्पताल व अन्य निजी प्रतिष्ठान हैं। इन सभी के सामने दिन में सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल, कारें व कई बार तो कैश वैन व अन्य यातायात के साधन खड़े रहते हैं। कई बार हालात ये होते हैं कि सड़क के बीचों-बीच सफेद पट्टी तक वाहन खड़े हो जाते हैं।
शहरवासी रोहन, विनित गर्ग ने कहा कि पिहोवा चौक से आगे करनाल रोड पार्किंग स्थल बन कर रह गया है। पास ही पुलिस कर्मचारी तैनात रहते हैं। लेकिन ना जाने क्यों यह अतिक्रमण किसी को दिखाई नहीं देता।
विज्ञापन


विनोद ने बताया कि पार्क रोड, अंबाला रोड, करनाल रोड व ढांड रोड पर स्थित बैंकों व अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर सड़क के बीचों बीच वाहन खड़े रहते हैं। जिस कारण यहां से गुजरने वाले राहगीरों को को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

दोनों ओर रहता है अतिक्रमण
पिहोवा चौंक पर स्थित बैंक, शिक्षण प्रतिष्ठानों के साथ ही दूसरी ओर भी वाहनों के अतिक्रमण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या को दूर करने के लिए कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

एसपी सुमेर प्रताप सिंह ने बताया कि कई बार बैंक प्रबंधन व अन्य संस्थानों से पार्किंग के विषय पर बातचीत की है। एक बार फिर से बैठक बुलाकर इस समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें