फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दोपहिया वाहन चलाएं तो हेलमेट जरूर पहनें

Sat, 12 Oct 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सड़क सुरक्षा विषय के संबंध में डीएवी काॅलेज चीका में शुक्रवार को यातायात पुलिस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र व छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। समझाया गया कि दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें।

इसी प्रकार विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि कार व हल्के वाहन चलाने वालों को वे सीट बेल्ट का प्रयोग करने की सलाह देनी चाहिए। साथ ही सड़क पर अपनी लेन में वाहन चलाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाए तो सड़क पर दुर्घटनाएं कम की जा सकती हैं।
विज्ञापन


यातायात थाना प्रबंधक सब इंस्पेक्टर राजकुमार की टीम ने बताया कि ओवरस्पीड में वाहन चलाना व गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना सड़क दुर्घटना का कारण बनता है। सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों का समुचित पालन करना चाहिए। सड़क दुघर्टनाओं में गिरावट के लिए पुलिस ने बताया कि किसी भी प्रकार के नशे की हालत में कभी वाहन न चलाए। सभी को समझाया गया कि 18 वर्ष के होने से पहले हमें वाहन नहीं चलाना चाहिए।

उन्होंने बताया कि युवाओं को 18 वर्ष के होने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस जरूर बनवा लेना चाहिए। इस प्रक्रिया में उन्हें यातायात के संबंध में जानकारी प्राप्त हो जाती है।
विज्ञापन


समझाया कि लोगों को हमेशा सुरक्षित गति से और गति सीमा के भीतर वाहन चलाना चाहिए। ड्राइवरों को गति सीमा के भीतर और सड़क और यातायात की स्थिति के अनुसार यात्रा करनी चाहिए। एसएचओ ने कहा कि लोगों को चालान से बचने के लिए नहीं अपितु अपने अमूल्य जान-माल की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने के लिए खुद जागरूक हों और दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। बच्चे बड़ों को और बड़ों को बच्चे समझाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें