फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमें किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए : सत्यवान

Wed, 18 Dec 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा शिक्षा विभाग व विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों के तहत मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीएम सत्यवान सिंह मान हिंदी कवि अयोध्या सिंह हरिऔध की कविता ‘एक बूंद’ का उल्लेख करते हुए समझाया कि हमें किसी भी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए। उन्होंने समझाया कि जो साहसी होते हैं वे किसी भी स्थिति में नहीं घबराते और मार्ग में आने वाली हर बाधाओं को पार करते हुए अपनी मंजिल पा लेते हैं।

कार्यक्रम में खंड के सभी स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम के बारे में डीएसएस अनिल तंवर व बीईओ सुरेश सिंगला ने संयुक्त रूप से सरकार की इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग व विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त प्रयासों से सुपर-100 और मिशन बुनियाद की शुरुआत की गई।
विज्ञापन


इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को आधुनिक शिक्षा पद्धति द्वारा नि:शुल्क साइंस व गणित की कोचिंग देकर अव्वल शिक्षा संस्थानों में उच्चतर शिक्षा पाने के लिए तैयार करना है। स्कूलों में चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के माध्यम से सैंकड़ों छात्र आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश पाने में सफल रहे। मिशन बुनियाद के अंतर्गत नौवीं और 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की गई है।

एसडीएम सत्यवान सिंह मान ने कहा कि शिक्षा विभाग का यह एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस योजना का बहुत ही फायदा सरकारी स्कूली के बच्चों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि बच्चे ज्यादा से ज्यादा इस योजना के तहत अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर अच्छी शिक्षा पाएं। हिंदी कवि अयोध्या सिंह हरिऔध की कविता ‘एक बूंद’ के माध्यम से उन्होंने छात्रों को संदेश दिया कि एक बूंद के जैसे ही छात्र-छात्राओं को अपने घरों की दीवारों से बाहर निकल कर अपने सपनों को साकार करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने अध्यापकों से अपना शत प्रतिशत प्रयास बच्चों को शिक्षा देते समय करने की नसीहत दी। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश सिंगला, प्रिंसिपल सुखदेव सिंह, अश्विनी मंगला, संजय कुमार, सुनील जिंदल, नवीन गर्ग, व डीएसएस अनिल तंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें