फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: समाज को जगाने का कर्तव्य निभाना होगा ः शमशेर सिंह

Tue, 11 Mar 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में एनसीसी यूनिट के सौजन्य से महिला दिवस मनाया गया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने कहा कि आज हमें समाज को जगाने का कर्तव्य भी निभाना होगा। ये तभी संभव होगा जब सभी नारियां दूसरी नारियों की ओर पुरुष सभी नारियों को मन से समानता का दर्जा देकर उनका मान सम्मान बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपने आजादी तो पा ली है, लेकिन समानता की लड़ाई सामाजिक स्तर पर लड़ते रहना है। महिला दिवस की सार्थकता तब होगी जब हमारी महिलाएं राजनीतिक, आर्थिक ओर सामाजिक अधिकारों को पूरी तरह धारण कर लेंगी।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला हसला प्रधान राजीव मलिक व जिला महासचिव बिजेंद्र सिंह ने शिरकत की। इस मौके पर हसला प्रधान राजीव मलिक, विजेंद्र, एनसीसी अधिकारी सचिन धीमान, रविंद्र कुमार, मीना ने महिला के सम्मान में अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन


अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने की। मंच संचालन चीनू शर्मा ने किया। समारोह में मुख्यातिथि ने शिक्षिका चीनू देवी, सुनीता, महेश, मीना, ममता, अंजू, आईओएलएम सतविंदर कौर, एबीआरसी कुसुम, मिड डे मिल कुक बबीता, अनिता, नैना, सुमन ओर बबली को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें