फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: घर में घुसकर मां-बेटे को किया घायल

Tue, 11 Mar 2025 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जड़ौला में कुछ व्यक्तियों ले घर में घुसकर मारपीट करते हुए मां बेटे को घायल कर दिया। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जडौला निवासी मूर्ति देवी ने ढांड पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आठ मार्च को शाम के समय सुरेश, सुखबीर, कृष्ण और सुलोचना उसके घर में घुस गए। आरोप है कि आरोपियों की ओर से उनके साथ मारपीट करते हुए उसे तथा उसके बेटे को घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले के जांच अधिकारी एएसआई भान सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादमारपीट की घटना में पति-पत्नी घायल
विज्ञापन

कैथल। डयोडखेडी में हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। गांव की सुनीता ने तितरम पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 6 मार्च को सुल्तान, राजेश, साहिल, रीना और कमल कुमार ने लोहे के पाइप से हमला करते हुए उसे तथा उसके पति पवन कुमार को घायल कर दिया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
कैथल। महिला थाना कैथल में एक महिला की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। इस संंबंध में गांव कसान की विवाहिता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसकी शादी कुछ समय पूर्व गांव घरौंडा के रिंकू के साथ रीति रिवाज से हुई थी। शादी के समय दिए गए दहेज से वर पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे तथा और अधिक दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। हर रोज की मारपीट व तानों से परेशान होकर वह अपने मायके लौट आई और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें