फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: साइबर क्राइम से बचाव के बताए तरीके

Mon, 13 Oct 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। साइबर जागरूकता माह के दौरान थाना साइबर क्राइम से एएसआई जसबीर सिंह की टीम ने गांव कैलरम के विभिन्न स्थलों पर आमजन को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों और उनके बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान टीम ने लोगों को समझाया कि आजकल साइबर ठग सोशल मीडिया, फोन कॉल, व्हाट्सऐप मैसेज, फर्जी लिंक, नकली आईडी और बैंक के नाम पर ओटीपी मांगकर, स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवा कर या नकली इनाम का लालच देकर ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों को हिदायत दी गई कि किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर भरोसा न करें और किसी को भी अपने बैंक खाते, आधार, एटीएम, पासवर्ड या ओटीपी की जानकारी न दें। यदि कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज आए तो तुरंत 1930 या नजदीकी साइबर थाना से संपर्क करें।
विज्ञापन


एएसआई जसबीर सिंह ने कहा कि जागरूक रहना ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को साइबर हेल्पलाइन नंबर, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के तरीकों की जानकारी भी दी गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान की सराहना की और आश्वासन दिया कि वे स्वयं सजग रहेंगे तथा दूसरों को भी सतर्क करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें