फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छात्राओं को साइबर क्राइम से बचाव के बताए तरीके

Sun, 25 Jan 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में गांव चन्दाना में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा जागृति समिति चन्दाना, यूनिट और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कैथल के संयुक्त तत्वावधान में कुश मैलू ब्राह्मण चौपाल, चन्दाना में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे साइबर थाना कैथल से जसबीर सिंह ने छात्राओं को साइबर क्राइम के खतरों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में बताया।
विज्ञापन

समिति के सक्रिय सदस्य प्रवीण शर्मा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बालिकाओं के समाज में महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. विनय गुप्ता, जिला अस्पताल कैथल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ रहे अपराध से बचाव की जानकारी दी। अशोक लेलैंड ड्राइवर ट्रेनिंग संस्थान से प्रशिक्षक पुनीत धीमान व राममेहर शर्मा ने छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक किया। पैनल एडवोकेट नवनीत खटकड़ ने बाल विवाह अपराध और डीएलएसए की मुफ्त कानूनी सहायता योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान पीएचसी देबन से एम ओ डॉ. वीरेंद्र ने सांस्कृतिक चेतना और हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने स्वास्थ्य जागरूकता के महत्व को समझाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें