फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: परीक्षा में अव्वल रहीं छात्राओं को किया सम्मानित

Sun, 25 Jan 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कार्यक्रम में पुरस्कार के साथ मौजूद छात्राएं व ​शिक्षक।
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय का बीए चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा। इस परिणाम में छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रमों में छात्राओं को उनकी सफलता के लिए पुरस्कृत भी किया गया।
विज्ञापन


प्राचार्या ने बताया कि हाल ही में बीए चतुर्थ वर्ष के विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम के अनुसार विश्वविद्यालय स्तर पर 129 छात्राओं ने 9 एसजीपीए प्राप्त किया। इनमें 9.80 एसजीपीए प्राप्त कर 9 छात्राएं कॉलेज में प्रथम स्थान पर रहीं। वहीं 2 छात्राओं ने 9.70 एसजीपीए प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया तथा 18 छात्राओं ने 9.60 एसजीपीए के साथ कॉलेज में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त 9 एसजीपीए प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या 129 तथा 8 एसजीपीए प्राप्त करने वाली छात्राओं की संख्या 130 रही।


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रमुख 9 छात्राओं में सोनिया, रोमा, वंदना, मुस्कान, खुशी, तमन्ना, कशिश, किरण एवं सविना शामिल हैं। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने सफल छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत यह परिणाम छात्राओं की कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रमाण है। वहीं सायंकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर ने भी छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें