संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। डीसी अपराजिता ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। इस दौरान सेक्टर-18 निवासी प्रदीप ने बताया कि सीवरेज की हालत खराब है। पानी की निकासी नहीं हो पाती। बारिश के दिनों में हालत और भी खराब हो जाते हैं। इस पर डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों जल्द समाधान के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को कहा कि शिकायतों का प्रभावी व शीघ्रता से समाधान किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। शिविर में नगर निकाय, जन स्वास्थ्य विभाग, एचएसवीपी, पंचायत और पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न शिकायतों पर चर्चा की गई। शिविर में परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, डीआरओ चंद्रमोहन व डीएसपी सुशील प्रकाश मौजूद रहे।
डीसी अपराजिता ने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य यही है कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन की शिकायतों का त्वरित रूप से समाधान हो। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहते हैं, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर ना लगाने पड़े।
ये भी आई शिकायतें
- शेरगढ़ निवासी प्रेमी देवी ने विधवा पेंशन न बनने को लेकर शिकायत रखी। इस संबंध में दस्तावेजों की जरंच कर तुंरत समाधान कराने के निर्देश दिए गए।
- सिमला से रेनू ने पीएम आवास का लाभ दिलाए जाने को लेकर गुहार लगाई। डीसी ने योग्यता की जांच के बाद नियामनुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
- कैथल निवासी अंशुल मोहल्ले में जल निकासी की समस्या का मुद्दा रखा। डीसी ने नगर पिरषद के अधिकारियों समाधान कराने को कहा।
-