फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश से शहर में जलभराव, बढ़ी परेशानी

Sun, 07 Sep 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
15 कैथल। करनाल रोड पर भारी बारिश के बीच गुजरते दो पहिया वाहन चालक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में शनिवार को एक बार फिर से मौसम में हुए बदलाव होने पर तीन दिन के बाद फिर से बारिश शुरू हुई। बारिश के बाद फिर जलभराव की समस्या बनी। जलभराव की समस्या से वाहन चालक सहित अन्य राहगीर परेशान हुए। बारिश के कारण माता गेट, डोगरा गेट, अमरगढ़ गामड़ी, अंबाला रोड व करनाल रोड पर जलभराव हुआ।
बारिश का पानी मुख्य बाजारों और कॉलोनियों की गलियों में भर गया, जिससे लोगों को के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर निम्न इलाकों और नालों के पास रहने वाले लोग पानी भरने से परेशान रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत आगामी तीन दिनों तक ओर से मानसून सक्रिय रहने के आसार हैं। मौसम विभाग अनुसार सितंबर माह महीने में भी बारिश का सिलसिला बना रहेगा। लोगों को अभी बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग अनुसार शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। शनिवार को हवा चलने से खुशनुमा बना रहा दोपहर एक बजे से देर शाम तक चली रिमझिम बारिश ने मौसम और भी सुहावना बना दिया।
पूरा दिन आसमान पर घने काले बादल छाए रहे। वहीं, मौसम विभाग ने अभी दो दिन तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। काले बादलों के कारण सुबह का समय भी शाम सा प्रतीत हुआ। दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। इस दौरान शहर की सड़कों व बाजारों में काफी रौनक रही।
विज्ञापन

वहीं, शाम को मुख्य बाजारों व सड़कों पर काफी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान करीब 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। जिससे तापमान में कमी दर्ज की। उधर, लगातार बारिश होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई है। उन्हें फसल खराब होने का भय सता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें