फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बारिश से निचले हिस्सों में हुआ जलभराव

Mon, 05 Feb 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर में रविवार को हुई बारिश से कई निचले हिस्सों में जलभराव हो गया। एक सप्ताह में दूसरी बार हुई बारिश से कैथल असंध मार्ग पर सबसे खराब स्थिति बनी है। बरसात के पानी की निकासी ने होने के कारण सड़क पर ही जलभराव हो जाता है। इससे राहगीरों व वाहन चालक परेशानी झेलते हैं।
दुकानदार कालू, अमित, राजू, कुलदीप, शिवदयाल, रामनिवास, प्रवीण कुमार, सुभाष ने बताया है कि बारिश थोड़ी हो या अधिक, उनके लिए मुसीबत बनती हैं। नालों में पानी निकासी नहीं है। मुख्य मार्ग पर जो नाले बनाए गए हैं, उनमें पानी न जाकर उल्टा सड़क पर आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे निकलना तो मुश्किल होता है। दुकानदारों ने बताया की एक सप्ताह में दूसरी बार रविवार को हुई बारिश से सड़ पर पूरी तरह जलभराव हो गया। बताया कि पानी निकासी की स्थाई व्यवस्था नहीं की जा रही जिससे उनका धंधा भी चौपट होकर रह गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें