फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ढांड़ की विस्तार अनाज मंडी के गेट पर जलभराव

Sun, 11 May 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

ढांड। क्षेत्र में हुई तेज बारिश ने प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। शनिवार को ढांड में तेज बारिश प्रशासन के कस्बे में सफाई के सभी दावों को फेल कर दिया है। ढांड़ विस्तार अनाज मंडी में गेट पर जलभराव का नजारा दिखा।

पूर्व मंडी प्रधान रमेश पबनावा, पूर्व मंडी प्रधान नरेश सहारण, ईश्वर शर्मा, कर्मबीर, बीरबल, खजान सिंह, संजीव ने बताया कि विस्तार अनाज मंडी में बारिश के पानी से गेट पर लगभग दो-दो फीट फुट पानी खड़ा हो गया। इससे मंडी में आने वाले किसानों व आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि मंडी में गंदे पानी एवं बरसाती पानी की निकासी के लिए सीवरेज व्यवस्था व भूमिगत रिचार्ज बोर भी लगाए हुए है।
विज्ञापन


जैसे ही बारिश होती है तो उस समय रिचार्ज बोर व सीवरेज क्यों ठप हो जाती है, यह सब समझ से परे है। आढ़तियों का कहना है कि अगर समय-समय पर रिचार्ज बोर व सीवरेज लाइन की सफाई की जाए तो यह नौबत नही आ सकती।
विज्ञापन


यही हाल कुरुक्षेत्र रोड का है जहां बरसात का पानी नालों की ओर ना जाकर सडक़ पर ही खड़ा हो जाता है, क्योंकि सडक़ के किनारे गंदे पानी की निकासी के लिए बनाए गए नाले सडक़ से ऊंचे है। ऐसे में बारिश के बीच पानी को नालों में जाने के लिए रास्ता ही नही मिलता और सड़क तालाब जैसा रूप धारण कर लेती है। आढ़तियों ने प्रशासन से मांग की है कि निकासी के लिए व्यवस्था की जाए। मार्केट कमेटी सचिव देवेंद्र ने कहा कि बारिश के बाद निकासी के लिए कुछ समय लगता है। इस समय ढांड में पानी निकासी के लिए सीवरेज का कार्य चल रहा है। जिससे अक्सर नाले अवरुद्ध हो जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें