फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मधुमेह, उच्च रक्तचाप से बचाव की दी जानकारी

Sun, 11 May 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के आह्वान में भारत स्वाभिमान शाखा की ओर से विश्वकर्मा मंदिर में चल रहे 15 दिवसीय शिविर के नौवें दिन मोटापा, मधुमेह व उच्च रक्तचाप से बचाव की जानकारी दी।

जिला प्रभारी हरिओम शोकल ने योग साधकों को विभिन्न योगों का योग अभ्यास करवाया। कार्यक्रम की शुरुआत समाजसेवी दीपक जिंदल ने दीप प्रज्वलित कर की। शिविर में युवा तहसील प्रभारी महावीर प्रजापत ने प्राणायाम, यौगिक जोगिंग, आसन आदि का अभ्यास करवाते निरोगी जीवन जीने की जानकारी दी।
विज्ञापन


समाजसेवी दीपक जिंदल ने योग के महत्व को बताते हुए कहा आज के पहले जितने भी महापुरुष है और हुए वह सभी योगी थे। हम भी उनके पदचिन्हों पर चलकर योग अपनाएं और स्वस्थ रहें। उन्होंने कहा कि अगर स्वस्थ रहना है, निरोग रहना है तो योग को प्रतिदिन दिनचर्या में शामिल करना होगा। आर्य समाज की टीम के सदस्य सुरेंद्र आर्य, अमित आर्य, विक्की आर्य, सत्यवीर शास्त्री ने बताया कि योग से बड़े सा बड़ा रोग खत्म हो जाता है। गांव स्तर तक योग करने के लिए जागरूकता लाने पर बल दिया गया।
विज्ञापन


शिविर में वरिष्ठ योग शिक्षक रामपाल चावला, पंडित विद्यासागर, डिंपल कुमार व ईश्वर सिंगला ने कहा कि योग शिविर का मुख्य उद्देश्य 21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व लोगों को योग के प्रति जागरूक करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें