फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में एक दिन छोड़कर मिलेगा पानी

Fri, 29 Mar 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नहरी पानी की कमी की वजह से कसबे में लोगों को एक दिन छोड़कर अब पानी मिल सकेगा। ऐसे में लोगों से जलसंरक्षण का आह्वान किया गया है।

मौसम में नमी खत्म होने से गर्मी बढ़ने लगी है। अब पानी की समस्या लोगों को झेलनी पड़ेगी लेकिन अभी तेज गर्मी शुरू नहीं हुई है। इसके बावजूद इलाके में पानी का संकट पैदा हो गया है। दरअसल, पेगा मार्ग पर नए जल घर के पानी के वाटर टैंक में पानी कम होने से अब पानी की सप्लाई एक दिन छोड़कर दी जाएगी।

नगर निवासी नागरिक रामकुमार, जिले सिंह, सुभाष, रोशन, अशोक, रामपाल, जयदेव ने बताया कि यहां नहरी पानी पर आधारित वाटर सप्लाई जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा लाखों खर्च करके बनाई गई है लेकिन यह नगर का दुर्भाग्य ही कहिए कि यहां से नहरी पानी केवल कागजों तक ही सिमट कर रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि कई-कई दिनों तक भी नहरी पानी की सप्लाई नहीं मिलती। अगर कर्मचारियों, अधिकारियों से बात करते हैं तो वह कहते हैं कि नहर में पानी न आने कारण यह समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में अगर यह समस्या ऐसे ही रहनी थी तो लाखों रुपए खर्च करके नहरी पानी वाटर सप्लाई का क्या औचित्य है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें