फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

268 गांवों में सुचारू होगी पेयजल आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी सुजान सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण आंचल के 1 लाख 61 हजार 718 घरों में से 1 लाख 56 हजार 866 घरों में वैध कनेक्शन के माध्यम से पेयजल व्यवस्था की गई है। इसके साथ-साथ 268 गांवों के लिए पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के एस्टिमेट सरकार को भिजवाए गए हैं। संबंधित विभाग इस संदर्भ में जल्द कार्य करें, ताकि हर घर में नल हो और हर नल में जल हो।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह लघु सचिवालय के कॉफ्रेंस हाल में जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना तथा ऑनलाइन जमाबंदी से संबंधित योजना के संदर्भ में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जिला में चल रही स्वामित्व योजना, जल जीवन मिशन, ऑनलाइन जमाबंदी व इंतकाल की फीडबैक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी सुजान सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत जिला के 581 सरकारी स्कूलों तथा 1103 आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के तहत बैक्टीरिया की जांच के लिए 1900 फील्ड टेस्टिंग किट बांटने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे शत-प्रतिशत पूरा किया गया।
ऑनलाइन जमाबंदी शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी है, इसके साथ-साथ ऑनलाइन इंतकाल का कार्य भी चल रहा है। स्वामित्व योजना के तहत 18 गांव लाल डोरा मुक्त किए जा चुके हैं, जिनमें 2582 लाभार्थियों को टाइटल डीड दी गई है। इसके साथ-साथ अन्य गांवों को लाल डोरा मुक्त करने की प्रक्रिया के तहत 247 गांवों में ड्रोन मैपिंग का कार्य किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल हर वीरवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न विषयों पर समीक्षा बैठक लेंगे। इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार व वीरेंद्र ढुल, नगराधीश अमित कुमार, डीआरओ श्याम लाल, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, अधीक्षक अभियंता राजीव खंडुजा, कार्यकारी अभियंता बनारसी दास, एमएस राणा, प्रशांत, कर्णवीर सिंह, डीआईओ दीपक खुराना, एडीआईओ राजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें