फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो लोगों की मौत, 38 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड नियमों की अनदेखी से जिले में कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में वीरवार को कोरोना से संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 38 नए केस मिले हैं। मृतकों में से एक गांव कांगथली जबकि दूसरा गांव भूसलां का रहने वाला था। दोनों व्यक्ति कोरोना संक्रमित होने के साथ अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। गांव कांगथली निवासी 67 वर्षीय व्यक्ति ने 21 मार्च को कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया था। उसी दिन उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। उसे राजेंद्रा अस्पताल पटियाला में आइसोलेट किया गया था। एक अप्रैल की सुबह उसकी मौत हो गई। दूसरी ओर गांव भूसलां निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति 19 मार्च को कोरोना संक्रमित पाया गया था। संक्रमित मिलने के बाद उसे अग्रोहा अस्पताल में आइसोलेट किया गया था। बुधवार रात को व्यक्ति की मौत हो गई। दोनों का संस्कार स्वास्थ्य विभाग की टीमों की देखरेख में किया गया।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को 38 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए, जबकि 12 लोग महामारी को मात देकर घर लौट गए। जिले में अब तक 4646 संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। इनमें से 66 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। कुल मिले संक्रमित मरीजों में से 4324 व्यक्ति ठीक भी हो चुके हैं। अब जिले में 257 एक्टिव केस हैं। 2755 व्यक्तियों को लगाई गई वैक्सीन-जिले में 37 स्थानों पर वीरवार को 2755 व्यक्तियों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई गई। इनमें से 2492 व्यक्तियों को पहला व 263 को दूसरा टीका लगाया गया। सिविल सर्जन डॉ. ओमप्रकाश ने जिले के लोगों से अपील की कि कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करें। ज्यादा से ज्यादा संख्या में वैक्सीन लगवाएं और कोरोना को हराने में विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें