फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कॉलेज में पक्षियों के लिए लगाए जल पात्र

Wed, 29 Apr 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
कैथल के आरकेएसडी कॉलेज में प​क्षियों के लिए पात्र रखने के दौरान मौजूद विद्यार्थी व ​शिक्षक। कॉल
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में पक्षियों के संरक्षण के लिए सराहनीय पहल करते हुए परिसर में जल पात्र लगाए गए। संस्कृत विभाग व इको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षों पर पानी के पात्र स्थापित किए गए। इसका उद्देश्य गर्मी में पक्षियों को पेयजल उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक संकल्प के साथ श्लोक उच्चारण कर की गई। इसके बाद परिसर के विभिन्न स्थानों पर जल पात्र लगाए गए। प्राचार्य डॉ. गगन मित्तल ने कहा कि प्रकृति संरक्षण ही जीवन का आधार है। उन्होंने जल, वृक्ष व जीवों की रक्षा को जरूरी बताया। वाइस-प्रिंसिपल डॉ. राजबीर पाराशर ने प्रकृति प्रेम को जागरूक नागरिक की पहचान बताया। संस्था प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने इसे सराहनीय पहल बताते हुए सभी की प्रशंसा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें