कुरुक्षेत्र। विश्व हिंदू परिषद जिला गो रक्षा प्रमुख कुरुक्षेत्र के दायित्व की जिम्मेदारी अब राजेश अरोड़ा देखेंगे। विश्व हिंदू परिषद जिला बैठक में प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम की अध्यक्षता में जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता की ओर से राजेश अरोड़ा जिला गो रक्षा प्रमुख की घोषणा की गई। इससे पहले राजेश अरोड़ा कई वर्षों से विश्व हिंदू परिषद के जिला प्रचार व प्रसार का दायित्व देख रहे थे। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अधिकारियों सुरेश जोशी, राकेश कठवाढ, सुल्तान नेत्रदानी, अतुल शास्त्री, विश्व हिंदू परिषद जिला मंत्री राजेंद्र सैनी, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल संयोजक रोहतास सैनी व अन्य ने बधाई दी। संवाद