आदर्श नगर गली नंबर 9 के बाशिंदों ने गंदे पानी की समस्या को लेकर प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया। पिछले 15-20 दिनों से सीवरेज की गंदे पानी की निकासी न होने के कारण गंदा पानी घरों में घुस जाता है। जिस कारण यहां बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी हुई है। नगर के लोगों ने बताया कि पानी निकासी न होने से पूरा दिन यहां बदबू फैली रही है। इस बारे में जिला प्रशासन को कई बार अवगत करवा चुके हैं। लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
उनकी प्रशासन से अपील है कि इस समस्या को समाधान जल्द से जल्द करवाया जाए। ताकि हम अपने घरों मे चैन से रह सके। इस अवसर पर सुदेश शर्मा, सतपाल, अंगुरी देवी, सरोज, रामदिया, अजय शर्मा, कमलेश, हंसराज, गीता, उषा, संजय गुप्ता, रेनू, अरूण, बिमला, नरेंद्र, एके शर्मा, बलविंद्र सिंह, पंकज, कोमल, अर्जून व पवन ने प्रशासन के प्रति रोष प्रकट कर नारेबाजी की और साथ ही अपनी समस्या को लेकर डीसी को प्रार्थना पत्र सौंपा है।