फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समाज में समरसता राष्ट्र की मजबूती का आधार’

Mon, 05 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
आरएसएस राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रेम जी गोयल पहुंचे सम्मेलन में - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सनातन धर्म मंदिर प्रांगण में सहकारिता एवं समरसता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारम्भ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रेम जी गोयल ने राम दरबार के सामने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में मंत्री ज्ञान चंद गुप्ता और अध्यक्ष के रूप में कुलवंत बाजीगर विधायक गुहला ने शिरकत की। कार्यक्रम में वशिष्ट अतिथि के रूप में देवेंद्र सिंह, प्रदीप सैनी, शाम सुंदर बंसल, रवि भूषण गर्ग, राजेंद्र सिंह, कृष्णा शर्मा, सुरेश वर्मा और देशराज कश्यप ने शिरकत की। मंच का संचालन दिनेश जिंदल ने किया।
विज्ञापन


प्रेम गोयल ने समाज में समरसता पैदा करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि हर मनुष्य ईश्वर की संतान है और भेदभाव मनुष्य ने किया, भगवान ने नहीं। उन्होंने कहा कि जात-पात के नाम पर हम समाज को तोड़ रहे हैं। हमारी संस्कृति वेदों की है जिसमें जात-पात का कोई उल्लेख नहीं है। वेद हमें समरसता का ज्ञान देते है।

देवेंद्र सिंह और रविभूषण गर्ग ने सम्मेलन में पहुंचें सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज देश में सहकारिता और समरसता की बहुत आवश्यकता है। ज्ञान चंद गुप्ता मंत्री हरियाणा सरकार और कुलवंत बाजीगर गुहला विधायक ने कहा कि आरएसएस ने अपनी 50 शाखाएं बना दी है। आज आरएसएस एक वट वृक्ष बन चुका है।
विज्ञापन


इस अवसर पर मेहमानों ने बाल उपवन में रह रहे बच्चों के साथ खाना खाया और उन्हें आशीर्वाद दिया। बाल उपवन के उज्जवल भविष्य के लिए ज्ञान चंद गुप्ता ने 3 लाख रुपये, कुलवंत बाजीगर विधायक गुहला ने 2 लाख और कुरुक्षेत्र से आए प्रमुख उद्योगपति प्रदीप सैनी ने 1 लाख रुपये सहायता राशी के रूप में देने की घोषणा की।    

इस अवसर पर शाम सुंदर बंसल, अरुण सराफ, सुभाष हजवाना, चन्द्र प्रकाश गोयल, प्रेम सिंगला, रवि मित्तल, राकेश मित्तल, अशोक गर्ग, ईंश्वर खनौरी, सुशील गुप्ता सिल्ली, राजेश सराफ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें