फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले ऑवरफ्लो, सड़कों पर पानी, लोग परेशान

Thu, 08 Sep 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो कैथल
विज्ञापन
सड़कों पर बह रहा है गंदा पानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खुराना रोड स्थित नानक पुरी कॉलोनी के बाहर नाले ओवरफ्लो होने के कारण लोगों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब एक महीने से नाले ऑवरफ्लो है। कॉलोनी वासी पिछले दो सप्ताह से नगर परिषद के चक्कर काट-काट कर थक चुके हैं। लेकिन अधिकारी कॉलोनी वासियों की समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे है। कॉलोनी वासियों ने बताया कि सुबह के समय पूरी कॉलोनी से नालों में पानी आता है। जिसके कारण सड़कों से स्कूली बच्चों को निकलने तक में परेशानी होती है।
विज्ञापन


कॉलोनी वासी रामपाल, विकास, धर्मपाल, सुखविन्द्र, सोनू शर्मा, अशोक, राकेश, बिट्टू ने बताया कि पिछले एक महीने से नाले बंद होने के कारण ऑवरफ्लो पानी सड़कों पर बह रहा है।

इस संदर्भ में नगर परिषद अभियंता राजकुमार शर्मा ने बताया कि कॉलोनी वासियों की समस्या का हल जल्द कर दिया जाएगा। वहां पर एक मोटर लगी है जिसे ठीक करवाया गया है। उससे पानी निकासी की जाएगी। इसके बाद नालों की सफाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें