फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में गैस पाइप दबाते समय तोड़ी वाटर लाइन

Thu, 05 Sep 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन टूटने से नगर के डीएवी काॅलोनी व आसपास की काॅलोनियों दूषित पानी की आपूर्ति हो रही है। सीवन में कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर डीएवी स्कूल के मोड़ पर और एक अन्य स्थान पर पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन टूट गई थी। इस कारण से पिछले चार दिनों से नगर की बाहरी काॅलोनियों में दूषित पेयजल की आपूर्ति हो रही है।

गौरतलब है कि नगर में गैस की पाइप लाइन दबाने का कार्य चल रहा है, जिस कारण गलियों में जगह-जगह गड्ढे कर दिए गए हैं। मशीनों से पाइप डाले जा रहे हैं। इसी बोरिंग मशीन के कारण दो स्थानों पर पाइप लाइन टूट गई थी। दरअसल, मशीन चलाने वालों की गलती के कारण और इसका खामियाजा कॉलोनी के निवासियों को भुगतना पड़ रहा है। हालांकि पाइप लाइन को जोड़ दिया गया है, परंतु उसके बावजूद दूषित पानी की आपूर्ति जारी है। पानी इतना गंदा आ रहा है कि उसे पीना तो दूर की बात उसका इस्तेमाल साफ सफाई के लिए भी नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


यदि गैस पाइप लाइन वाले जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से समन्वय बना कर बात करके पाइप लाइन दबाते तो इस प्रकार की समस्या नहीं होती लेकिन इसके उलट उन्होंने तो पाइप लाइन तोड़ने के बाद भी विभाग को सूचना देना उचित नहीं समझा। दो दिन तक लगातार पानी बहता रहा और मेन रोड पर व आस पास के प्लाटों में पानी जमा हो गया। दो दिन के बाद उसे ठीक किया गया।
विज्ञापन


मरम्मत कर दी गई है पाइप लाइन ः जन स्वास्थ्य विभाग के जेई नरसी रंगा ने बताया कि गैस पाइप लाइन डालने वालों ने दो स्थानों से मेन रोड पर पेयजल की पाइप को तोड़ दिया था। अब उसकी मरम्मत कर दी गई है। पानी जल्द ही साफ हो जाएगा। लोगों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें