फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन का आधार है जल : दीपक कुमार

Tue, 07 Oct 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। पूंडरी खंड के गांव बरसाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय बरसाना में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वासो जिला सलाहकार दीपक कुमार ने स्कूली विद्यार्थियों को जल संरक्षण और इसके महत्व पर व्याख्यान दिया।

उन्होंने बताया कि दैनिक जीवन और पर्यावरण के दृष्टिकोण से पानी की महत्वपूर्ण स्थिति पर दीपक कुमार ने बताया कि विश्व की 18% आबादी भारत में रहती है, जबकि हमारे पास मात्र 4% पानी उपलब्ध है और वर्षा जल का केवल 8% संचय किया जा रहा है। भारत में कुल 1911 अरब क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध है।
विज्ञापन


जिला सलाहकार दीपक कुमार ने जल निकायों की स्थिति के आंकड़े साझा करते हुए कहा कि यह चौकाने वाले और चिंता में डालने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि भारत में कुल 24,24,540 जल निकाय हैं, जिनमें से 97% ग्रामीण क्षेत्रों में और केवल 3% शहरी क्षेत्रों में हैं। इनमें से 84% जल निकाय उपयोग में हैं, जबकि 16% जल निकाय अनुपयोगी हैं।
विज्ञापन


दीपक कुमार ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण की महत्वपूर्ण रणनीतियों के बारे में भी जागरूक किया, ताकि पानी के सीमित संसाधनों का समान और सतत उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें