कैथल। जिले की मिड-डे मील कार्यकर्ताओं ने स्कूलों की छुट्टी के बाद सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया व धरना दिया। इन वर्करों ने समय पर दिहाड़ी न मिलने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया है।
जिले की प्रधान रितु शर्मा ने प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए बताया कि काम करने के बावजूद भी उन्हें कई कई महीनों से मानदेय नहीं मिल रहा है केंद्र सरकार वाला मानदेय तो ओर भी काफी समय से नही मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि त्यौहारी सीजन में त्योहार आ रहे हैं बिना दिहाड़ी के मिलें वे कैसे त्यौहार मनाए,यह गम्भीर चिंता का विषय है।