फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत की गलियों में भरा पानी, दुकानदार परेशान

Sat, 24 Jan 2026 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत में वीरवार रात्रि में शुरू हुई बरसात शुक्रवार को पूरा दिन चलती ही रही। इससे नगर की अधिकांश गलियों व मुख्य सडक़ पर पानी जमा हो गया। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूरा सप्ताह बादल छाने और बारिश के आसार हैं। कपिल मुनि रोड़, रेलवे रोड़, वार्ड नंबर 2 की गलियां व मेन गली में पानी जमा होने से दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ईश्वर, अमित, प्रदीप, तन्नू आदी दुकानदारों का कहना है कि नालों की सही तरह से सफाई न होने के कारण से लोगों के घरों व दुकानों में गंदा पानी भर जाता है। वार्ड नंबर 2 के लोगों का कहना था कि नपा प्रशासन ने सैनी बस्ती में कुछ गलियां तो ऊपर उठा दीं और कुछ गलियों को कच्चा ही छोड़ दिया। गलियों का लेवल भी सही नहीं रखा जिसके कारण से बस्ती के लोगों के घरों में पानी घुस रहा है। उधर कृषि वैज्ञानिक डा.रमेश चंद्र वर्मा ने बताया की पश्चिम विक्षोभ के कारण से शुरू हुई बरसात से तापमान में गिरावट आई है। उन्होंने बताया की 28 जनवरी तक बादलचाल बनी रहेगी और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक जा सकता है। उन्होंने बताया की इस बरसात से गेहूं की फसल को काफी लाभ होगा और पैदावार पर अच्छा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें