फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद डिस्ट्रीब्यूट्री में करीब तीन माह बाद आया पानी

Tue, 28 May 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। पिछले तीन माह के बाद राजौंद डिस्ट्रीब्यूट्री में करीब तीन माह बाद पानी आने के बाद राहत की सांस ली है। लगातार पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों को अब कुछ राहत मिलती नजर आएगी।

क्योंकि जन स्वास्थ्य विभाग के टैंकों का पानी सूखने से लोगों को दो दिन बाद पानी मिल रहा था, लेकिन नहर में पानी आने के बाद अब लोगों को उम्मीद जागी है कि नहर का पानी उन्हें प्रतिदिन मिलेगा। इस बारे वार्ड नंबर सात निवासी सुरेश, राजकुमार, सुभाष, मोहना ने बताया कि पिछले लगभग तीन माह से वह पानी की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें दो दिन बाद पानी की सप्लाई मिल रही थी जब इस बारे विभाग के कर्मचारियों से बात की जाती थी तो वह यही कहते थे की नहर में पानी न होने कारण जल घर के टैंकों का पानी सूख चुका है। इसलिए पानी की सप्लाई भेजने में समस्या आ रही है। लेकिन गत दिवस नहर में पानी आने के बाद अब लोगों को पानी की सप्लाई प्रतिदिन मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें