फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रांसफॉर्मर नहीं मिला तो एसई कार्यालय पर धरने की चेतावनी

Fri, 28 Jun 2024 04:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारतीय किसान मजदूर कमेरा वर्ग यूनियन ने बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि जरूरतमंद किसानों को ट्रांसफॉर्मर नहीं मिला तो एसई कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। आगामी चार जुलाई को यह प्रदर्शन किया जाएगा। इस संबंध में उसने वीरवार को बिजली विभाग के उच्च अधिकारी एसई सोमवीर को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि सात से आठ महीने पहले किसानों ने खेतों के लिए ट्रांसफॉर्मर के लिए आवेदन किए पर उन्हें अब तक नहीं मिल सके हैं। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी कहते हैं कि ऊपर से जवाब आएगा। ये किसान बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगाकर थक चुके है। प्रदेश अध्यक्ष महावीर चहल नरड़ ने बिजली विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि चार जुलाई तक किसानों की मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो पिहोवा चौक पर एसई विभाग के दफ्तर में किसान पक्का धरना लगाएंगे।

जिला प्रधान बलकार खुराना ने कहा बिजली विभाग जल्द से जल्द किसानों की समस्या का समाधान करे। इस अवसर युवा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र मागो माजरी, युवा किसान नेता सोनू, जिला महासचिव कृष्ण, अजला सहलाकर सुरेंद्र, मीडिया प्रभारी लक्ष्य मौण, रोहतास, दीप, बिंद्र गिल, सोनू, जसबीर बालू, राजपाल गुजर, जोरा चहल उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें