दुकानों के आगे अतिक्रमण हटाने को लेकर नगर पालिका द्वारा शहर आ रिक्शा के माध्यम से मुनयादी करते
राजौंद। शहर के सभी मार्गों के सभी दुकानदारों को नगर पालिका प्रशासन की ओर से सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि वह अपनी दुकानों के आगे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें।
विशेष रूप से उन दुकानदारों को चेताया गया है जिन्होंने अपना सामान नालों के बाहर रखा हुआ है या जिनके छप्पर व शेड नालों की सीमा से बाहर तक फैले हुए हैं। नगर पालिका प्रशासन राजौंद ने स्पष्ट किया है कि ऐसे सभी दुकानदार रविवार शाम तक स्वयं अतिक्रमण हटा लें। इसके लिए प्रशासन ने शहर में मुनादी भी कराई है। यदि निर्धारित समय सीमा तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिका की ओर से विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया कि अभियान के दौरान हटाए गए अतिक्रमण की पूरी जिम्मेदारी संबंधित दुकानदार की होगी और किसी भी प्रकार के नुकसान के लिए वह स्वयं जिम्मेदार रहेगा। नगर पालिका अधिकारियों ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और यातायात के अनुकूल बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है, इसलिए सभी दुकानदार प्रशासन का सहयोग करें।