कैथल। चेक बाउंस के मामले में पुलिस ने वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव डेरा खरकां निवासी सुखदेव वर्ष 2022 दौरान चेक बाउंस मामले में अदालत ने सात मई 2024 को पीओ घोषित किया गया था। एसआई ओमप्रकाश की अगुवाई में एचसी गुरदेव सिंह ने आरोपी को दबोच लिया। पुलिस द्वारा नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद
पुलिस ने लाहन सहित आरोपी को पकड़ा
कैथल। कलायत पुलिस ने 150 लीटर लाहन सहित एक आरोपी को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना कलायत पुलिस के एएसआई कुलदीप सिंह व सिपाही कुलदीप की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डेरा बढ़सीकरी खुर्द निवासी सुभाष के मकान पर दबिश देकर संदिग्ध सुभाष उपरोक्त को काबू कर लिया गया। जांच दौरान आरोपी के कब्जे में एक ड्रम से 150 लीटर लाहन बरामद हुआ। संवाद