फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: युवती के अपहरण के आरोप में मामला दर्ज

Wed, 17 Jul 2024 06:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। सदर पुलिस कैथल ने एक किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज किया है। एक गांव के निवासी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 14 जुलाई की रात को कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी 17 वर्षीय बेटी का अपहरण कर ले गया। उन्होंने उसकी आसपास तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। एचसी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन


विवाहिता को भगाने के आरोप में रिपोर्ट
कैथल। चीका पुलिस ने एक विवाहिता को भगा ले जाने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। चीका थाना में दी गई शिकायत में एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 14 जुलाई को विशाल नामक युवक कस्बा चीका से उसकी 26 वर्षीय पुत्रवधू को अपने साथ भाग ले गया। उन्होंने उसकी आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुशील ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें