फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बैंकों में दिनभर होता रहा दो हजार के नोटों का इंतजार

Sun, 01 Oct 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तारीख 30 सितंबर... बैंकों में दो हजार का नोट जमा करने का आखिरी दिन लेकिन बैंककर्मियों के पूरा दिन इंतजार करने के बावजूद कोई उपभोक्ता नहीं पहुंचा। हालांकि देर शाम बैंकों में दो हजार रुपये के नोट जमा करवाने व बदलवाने का समय सात अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया।

उधर, शनिवार को बैंकों में इंतजार करते कर्मचारी बोले- लगता है कि दो हजार के नोट अब बचे ही नहीं हैं। ऐसे में लेनदेन का कार्य भी प्रभावित नहीं हुआ। महीने के अंतिम शनिवार को बैंकों में कर्मचारी रोजाना की तरह केवल कार्यालय का कार्य करते नजर आए।
विज्ञापन


कैथल शहर सहित जिले में सरकारी और निजी बैंकों की 202 शाखाओं में से अधिकतर शाखाएं खुली रही, लेकिन दो हजार रुपये के नोट बदलवाने से संबंधित सूचना किसी भी बैंक से एलडीएम कार्यालय में नहीं पहुंची।

गौरतलब है कि बीते करीब चार महीने का समय सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को दिया गया था कि वे जल्द से जल्द अपने पास रखे दो हजार रुपये के नोट बदलवा लें। इस समय अंतराल में लगभग सभी उपभोक्ताओं ने नोटों को बदलवा लिया। शनिवार को बैंककर्मी इंतजार करते रहे पर कोई नहीं आया।

अग्रणी बैंक प्रबंधक सुरेंद्र कुमार नंदा ने बताया कि अंतिम दिन किसी भी बैंक में कोई उपभोक्ता नोट बदलवाने के लिए नहीं पहुंचा। कर्मचारियों नेे बताया कि शनिवार को अधिकतर कार्यालय के कार्य ही बैंकों में हुए। कुछेक उपभोक्ता ही अधिक जरूरत पर लेन-देन के लिए पहुंचे थे। स्टाफ पूरा होने के कारण उन्हें सेवाएं उपलब्ध करवाई गईं।

उधर, एलडीएम ने बताया कि फिलहाल दो हजार के नोट बदलवाने के लिए दिया गया समय अब सात अक्तूबर तक कर दिया गया है। जो भी सरकार और बैंक मुख्यालय की ओर से निर्देश प्राप्त होंगे, उनका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोटों को बदलने, जमा करने की समय सीमा 30 सितंबर, से बढ़ाकर अब 7 अक्तूबर कर दी है। मई में रिजर्व बैंक ने 2000 का नोट को वापस लेने का एलान किया था। अब नई डेटलाइन 7 अक्तूबर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें