संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले से एकमात्र दिल्ली जाने वाली कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू ट्रेन अभी 30 सितंबर तक दिल्ली नहीं जाएगी। रेलवे की ओर से अभी इस ट्रेन का संचालन पहले ही तरह शकुरबस्ती से ही किया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले महीने ही रेलवे ने दिल्ली बंठिडा मार्ग पर कुछ मरम्मत का कार्य चलने के कारण बंद कर दिया था परंतु जिले के रेल यात्रियों की परेशानी को देखते हुए कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिंदल ने कुछ दिन बाद ही इसका संचालन शुरू करवा दिया था।
गौरतलब है कि यह ट्रेन कैथल से सुबह के समय दिल्ली जाती है। जबकि दिल्ली से शाम के समय वापस कैथल आती है। दिल्ली में प्लेटफार्म संख्या दो पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। इसी कारण से ही रेलवे ने इस ट्रेन को गत 10 अगस्त को बंद किया था। रेलवे के आदेशों के तहत 25 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया था।
सांसद नवीन जिंदल ने पत्र में लिखा था कि ट्रेन बंद होने से लोकसभा क्षेत्र के कलायत और कैथल के निवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि यह एकमात्र ट्रेन है जो उन्हें सीधे दिल्ली से जोड़ती है। इसके बाद रेलवे ने ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया था।
स्टेशन अधीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि रेलवे से इस ट्रेन को लेकर वीरवार को एक पत्र जारी किया है। इसमें जानकारी दी है कि अभी यह ट्रेन आगामी 30 सितंबर तक इसका संचालन शकुर बस्ती से ही किया जाएगा।
————————————-