संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजौंद की शाखा सुख शांति भवन में मंगलवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें ब्रह्माकुमार राजयोगी मेहरचंद और नीलम बहन पहंची। उन्होंने कहा कि जीवन से नशे जैसी बुराई के लिए प्रण लेने के लिए भाई बहनों का आह्वान किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा जिला अधिकारी बहन दीक्षा मिश्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप में पूनम पुरोहित प्रधानाचार्य, बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल से डॉ. नेहल गुप्ता पहुंचीं। बहन दीक्षा मिश्रा ने नारी शक्ति कैसे विश्व परिवर्तन का आधार है। प्रधानाचार्य पूनम पुरोहित व नेहाल गुप्ता ने शुभकामनाएं दी। अध्यक्षता वीरकर्ण राणा ने की। मंच संचालन ब्रह्माकुमारी नीलम बहन ने किया।