फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कर्मचारियों, विद्यार्थियों को मतदान की दिलाई शपथ

Fri, 26 Apr 2024 04:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन मतदाता जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में स्वीप अभियान के तहत वीरवार को सामूहिक मतदाता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया। इसके अनुसार सभी सरकारी कार्यालयों, कॉलेजों, स्कूलों में अधिकारियों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने लघु सचिवालय के परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस मौके पर उनके साथ एसपी उपासना व एडीसी सी जया श्रद्धा मौजूद रही। डीसी ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हर मतदाता को अपने बहुमूल्य मत का उपयोग अवश्य करना चाहिए। आमजन को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों की पूर्ण जानकारी होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लोकतंत्र प्रणाली में जनता सर्वोपरि होती है और एक-एक वोट का बड़ा महत्व होता है, इसलिए सभी मतदाताओं को लोकतंत्र के इस उत्सव में मतदान करके देश के प्रति अपने कर्तव्य का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने जिला के मतदाताओं से आह्वान करते हुए कहा कि चुनाव में मतदान करने का मौका पांच साल के बाद मिलता है। यह अवसर हमें गंवाना नहीं चाहिए बल्कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करके अपने आप को गौरवान्वित महसूस करें। हमारे देश में युवाओं की संख्या अधिक है, इसलिए भारत को युवा देश कहते हैं।
विज्ञापन


इस बात को युवाओं को समझना होगा कि लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि अगर आप अपनी आवाज को बुलंद रखना चाहते हैं तो लोकतंत्र के पर्व में वोट डालकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। एडीसी व स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी सी.जया श्रद्धा ने कहा कि सरकार बनाने में आम नागरिक का महत्वपूर्ण योगदान होता है, क्योंकि हमारे द्वारा किए गए मतदान के द्वारा ही सरकार बनती है। हमें अपने मत का बिना किसी, डर, भय व प्रलोभन का वोट का उचित उपयोग करना चाहिए।

इस मौके पर एसपी उपासना, एसडीएम कृष्ण कुमार, सत्यवान सिंह मान, सीटीएम गुरविंद्र सिंह, डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी

मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें