राजौंद। डीसी अपराजिता ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर पालिका राजौंद के वार्ड नंबर 11 में उपचुनाव के लिए विस्तृत चुनाव शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके तहत उम्मीदवार 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को होगी, जबकि उम्मीदवार 28 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। उसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। मतदान 10 मई (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक कराया जाएगा। वोटों की गिनती 13 मई को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी (नगर पालिका राजौंद) सह एमडी शुगर मिल कैथल कृष्ण कुमार या सहायक निर्वाचन अधिकारी सह नायब तहसीलदार राजौंद स्नेहलता के कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। संवाद