दुर्गा मंदिर की अधूरी पड़ी गली का दृश्य
- फोटो : samvad
राजौंद। शहर के पेगा मार्ग स्थित शिव दुर्गा मंदिर के पास मुख्य गली में किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान करीब 5-6 फीट हिस्से में अब तक इंटरलॉकिंग ब्लॉक नहीं लगाए गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय रमेश रोशन विनोद जयदेव मदन देवेद्र सुमित का कहना है कि अधूरा छोड़ा गया यह हिस्सा दुर्घटनाओं का कारण बन सकता है। विशेषकर रात के समय या तेज गति से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए यह स्थान काफी जोखिम भरा बन गया है। कई बार यहां लोग फिसलने और वाहन असंतुलित होने की घटनाओं का सामना कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह समस्या काफी समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वार्ड के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित हादसों से बचाव हो सके। संवाद