फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय के लिए एक जून को होगा मतदान : एडीसी

Fri, 02 May 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जाट हाई स्कूल सोसाइटी कैथल के शासकीय निकाय के गठन के लिए आगामी एक जून को जाट कॉलेज कैथल में मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत 75 कॉलेजियम का चुनाव पूर्व में संपन्न हो चुका है। यह जानकारी एडीसी एवं जाट हाई स्कूल सोसाइटी के प्रशासक दीपक बाबू लाल करवा ने दी है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी के प्रधान, उप प्रधान, महासचिव, कोषाध्यक्ष व 11 कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव होगा। जिसके लिए अधिसूचना पूर्व में जारी की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि अधिसूचना के अनुसार 75 कॉलेजियम के संदर्भ में 24 व 25 अप्रैल तक आपत्तियां मांगी गई थी, लेकिन कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं हुई है। पुन: 5 मई को कॉलेजियम सदस्यों की सूची नोटिस बोर्ड पर लगाई जाएगी। इसके बाद 12 व 13 मई को नामांकन पत्र भरे जाएंगे, जिनकी जांच 14 व 15 मई को होगी। वहीं 16 मई को नाम वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव चिह्न का आवंटन 19 मई को होगा व मतदान एक जून 2025 रविवार को सुबह आठ बजे से शाम दो बजे तक होगा। मतदान के पश्चात उसी दिन चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीसी ने बताया कि प्रधान पद के नामांकन फीस 51 हजार रुपए निर्धारित की गई है। उप प्रधान, महासचिव व कोषाध्यक्ष के पद के लिए 31 हजार रुपये व कार्यकारिणी सदस्यों के पद नामांकन फीस 21 हजार है। सभी पदों के लिए नामांकन फीस नॉन रिफंडेबल होगी। नामांकन फीस डिमांड ड्राफ्ट या चेक के माध्यम से ही स्वीकार की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें