फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में मरे हुए लोगों को दर्शाया मतदाता

Thu, 20 Apr 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत में कर्मचारियों द्वारा मतदाता सूची तैयार करने में इतनी लापरवाही बरती गई कि मरे हुए लोगों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल कर दिए। इस लापरवाही पर एसडीएम ने जवाब मांगा है।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग आयुक्त धनपत सिंह द्वारा प्रदेश की चार नगर परिषदों और 22 नगर पालिका क्षेत्रों की मतदाता ड्राफ्ट सूची तैयार करने के लिए दिए गए आदेशों के पालन में लापरवाही बरती गई। आयोग ने चुनाव कार्य के लिए तैनात किए सरकारी कर्मियों को ग्राउंड पर सर्वे करते हुए सूची तैयार करने के आदेश थे। कलायत नगर पालिका की ड्राफ्ट सूची में जिस प्रकार व्यापक स्तर पर अनियमितताएं और त्रुटियां सामने आई हैं, उससे जाहिर है कि फील्ड में उतरने की बजाए कर्मियों ने अपनी मर्जी से अनुमान के आधार पर सूची का ड्राफ्ट तैयार कर दिया। हैरानी का विषय है कि दुनिया को अलविदा कर चुके मतदाताओं को जहां जिंदा दर्शाया गया है, वहीं जो संबंधित वार्ड में रह रहे हैं, वे मतदाता खुद को ड्राफ्ट सूची में इधर से उधर तलाशने की कवायद में जुटे हैं।

इस प्रकार की व्यापक त्रुटियों को दावे-आपत्ति की निर्धारित अंतिम तिथि 21 अप्रैल तक मतदाता पूरा कर पाने में विफल नजर आ रहे हैं। दरअसल, गेहूं सीजन के बीच उनके लिए बेवजह पैदा की दावे-आपत्तियों की औपचारिकताओं को पूरा कर पाना कठिन चुनौती है। कलायत नगर पालिका के वार्ड 1 में जहां वार्ड 3 के बड़े आवासीय क्षेत्र के सैकड़ों मतदाताओं को शामिल कर दिया है, वहीं कुछ दूसरे वार्डों की सूची में भी व्यापक स्तर की त्रुटियां हैं।
विज्ञापन


कलायत एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने बताया कि नगर पालिका के वार्ड एक व अन्य वार्डों की मतदाता सूची में अनियमितताओं और त्रुटियों का मामला उनके संज्ञान में आया है। नपा अधिकारियों और मतदाता ड्राफ्ट सूची से संबंधित सरकारी कर्मियों से जवाब तलबी की गई है। राज्य चुनाव आयोग और जिला प्रशासन द्वारा मतदाता ड्राफ्ट सूची को लेकर किए गए आदेशों की पालना निश्चित रूप से होगी। कोताही व लापरवाही कतई सहन नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें