फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नगर पालिका चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी

Thu, 19 Dec 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। एसडीएम एवं रिवाइजिंग अथॉरिटी सत्यवान सिंह मान ने निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार नगर पालिका कलायत में चुनाव के लिए वार्ड वाइज ड्राफ्ट मतदाता सूची को दावे व आपत्तियों के लिए सार्वजनिक कर दिया है। नगरपालिका कलायत के आम चुनाव की नई वार्ड बंदी अनुसार 16 वार्ड बनाए गए हैं। जिनकी प्रारंभिक मतदाता सूची विधान सभा के मतानुसार तैयार की गई है। कलायत की मतदाता सूची में कुल 14573 मतदाता हैं।

एसडीएम सत्यवान सिंह ने बताया कि इस मतदाता सूची के संबंध में अगर कोई नागरिक अपने दावे पर आपत्तियां दर्ज करना चाहता है तो वह रिवाइजिंग अथॉरिटी के समक्ष 23 दिसंबर तक नगर पालिका कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने बताया मतदाता सूची नगरपालिका कार्यालय में जारी कर दी गई है। कोई भी नागरिक इन कार्यालयों में जाकर मतदाता सूची को देख सकता है।
विज्ञापन


नगरपालिका सचिव पवन शर्मा ने बताया की मतदाता सूची के लिए इंफॉर्मेशन सेंटर तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय व नगरपालिका कार्यालय में बनाए गए हैं। मतदाता सूची में अपने मत की जांच वोटर कहीं भी कर सकता है पर उसे अपना दावा या आपत्ति नगरपालिका में ही जमा करवाना होगी। सचिव ने बताया कि दावे और आपत्तियों को आमंत्रित करने के लिए वार्ड वार मतदाता सूची जारी की जा चुकी है। वोटर द्वारा किए गए दावे व आपत्तियां पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष 23 दिसंबर 2024 तक प्रस्तुत किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावों और आपत्तियों का निपटान 27 दिसंबर 2024 तक किया जाएगा। पुनरीक्षण प्राधिकारी के आदेशों के विरुद्ध उपायुक्त को अपील करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2024 है। उपायुक्त द्वारा अपीलों के निपटान की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2025 है। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन छह जनवरी 2025 को किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को दिन भर चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग अपने अपने वार्डों के मतदाताओं के वोट सूची में जांचते नजर आए। वार्ड नंबर पांच के प्रीत जगदेवा ने बताया की अभी तक की जांच में उनके वार्ड के 15 मतदाता के वोट दूसरे वार्डों के शिफ्ट हुए मिले जिसके लिए आपत्तियां दर्ज करवाई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें